फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident boy death

Mainpuri News: मोटा रोड पर टूरिस्ट बस से टकराए बाइक सवार, किशोर की मौत

Mon, 16 Feb 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident boy death
फोटो21 हादसे में किशोर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
बेवर। थाना क्षेत्र में मोटा रोड पर गांव टिकुरी के पास रविवार दोपहर बाइक सवार सामने से आ रही टूरिस्ट बस से टकरा गए। हादसे में बाइक पर बैठे 16 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में घायल साथी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया है। बेवर पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी 16 वर्षीय सोयल पुत्र संजू रविवार दोपहर साथी राशिद के साथ बाइक पर बैठ कर किसी काम से कस्बा बेवर आ रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में मोटा रोड पर गांव टिकुरी के पास पहुंची, तभी बेवर की ओर से आ रही टूरिस्ट बस से टकरा गई। हादसे में 16 वर्षीय सोयल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, साथी राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक व किशोर को सीएचसी भेजा, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद सोयल को मृत घोषित कर दिया। राशिद को जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। बेवर पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली टूरिस्ट बस को कब्जे में लेकर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उछल कर बस के शीशे से टकराए बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मोटा रोड पर टूरिस्ट बस से टकराने के बाद बाइक पर बैठे युवक व किशोर उछल कर बस के शीशे से जा टकराए। शीशे से टकराने के बाद दोनों नीचे जा गिरे।
विज्ञापन


हेयर कटिंग का काम करते थे
हादसे में जान गवाने वाला सोयल और गांव भैंसरोली का रहने वाला साथी राशिद गांव में ही हेयर कटिंग का काम करते थे। हादसे में सोयल की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed