फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rice ariving

Mainpuri News: धान की आवक का नया रिकॉर्ड, 20 दिन में पहुंचा 12.53 लाख क्विंटल

Wed, 21 Oct 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news rice ariving
फोटो 1 मंडी में एक आढ़त पर लगा धान का ढेर व मौजूद किसान। संवाद
मैनपुरी। नवीन मंडी में धान कटाई का सीजन शुरू होते ही ऐतिहासिक हलचल देखने को मिल रही है। 1 अक्तूबर से किसान मंडी में धान लेकर आने लगे थे। पहले ही दिन मंडी में 26,044 क्विंटल धान पहुंचा था। इसके बाद से आवक लगातार बढ़ती गई और महज 20 दिन बाद यानी 20 अक्तूबर को अब तक की सर्वाधिक 95,555 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। आवक इतनी जबरदस्त है कि मंडी की आढ़तों पर धान के बड़े-बड़े ढेर लग चुके हैं। इस बार बाहरी जनपदों के किसान भी अपनी फसल बेचने के लिए इसी मंडी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

विपणन विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर को धान खरीद के लिए 16 केंद्रों पर निर्धारण कर दिया गया था। यहां सामान्य धान के लिए 2441 और ए ग्रेड के धान के लिए 2461 रुपये क्विंटल तय किए हैं। सरकारी केंद्रों पर 14 प्रतिशत नमी वाला धान ही लिया जाएगा, लेकिन अभी बाजार में करीब 17 प्रतिशत नमी का धान आ रहा है। सरकारी खरीद केंद्र पर धान को नमी वाला कहकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

कृषि बाजार के जानकार और विशेषज्ञ अनूप मिश्रा का मानना है कि इस बार किसानों की रणनीति में बड़ा बदलाव आया है। पहले किसान धान की कटाई के बाद फसल को रोककर रखते थे। उसे तुरंत बाजार में लाने के कारण, धान की बिक्री का जो चक्र सामान्यत: 3 से 4 महीने चलता था, वह इस बार महज आधे समय में ही सिमटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ दिन पहले ही धान की कटाई करने के बाद आज मंडी में धान बिक्री के लिए आए हैं। भीड़ बहुत है, जिस वजह से तोलाई का इंतजार कर रहे हैं। इस बार मंडी में अच्छी कीमत मिल रही है, छोटा भुगतान भी तुरंत होने से राहत है।

- ईश्वर चंद्र, किसान, निवासी एलाऊ


मंडी में आज ही धान लेकर आए थे और कुछ ही देर में तुलाई आदि होने के बाद आढ़त पर पहुंच चुका है। आज का भाव बढ़ा हुआ है, उसी भाव से धान बिक्री हुआ है। सरकारी खरीद केंद्र पर धान को नमी वाला कहकर लौटा देते हैं, जिस वजह से वहां नहीं गए।
- शिव चरण, किसान, निवासी नगला रते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed