{"_id":"6ad8fb65a147d0a2ee007366","slug":"mainpuri-news-rape-attampt-girl-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-169307-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पांच साल की बच्ची से दरिंदगी का प्रयास, 53 वर्षीय दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पांच साल की बच्ची से दरिंदगी का प्रयास, 53 वर्षीय दबोचा
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत 53 साल के आरोपी ने 5 साल की मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर गलत हरकत करने की कोशिश की, मां-बाप ने समय पर पहुंच कर बच्ची को बचा लिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार शाम को जब बच्ची घर से अचानक गायब हो गई, तो खोजबीन करते हुए बदहवास हालत में दंपती आरोपी वीरेंद्र के घर पहुंचे। वहां देखा कि उसने कमरा अंदर से बंद कर रखा था और वह अत्यधिक नशे की हालत में था। किसी तरह जब उन लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी मासूम के साथ गलत हरकत कर रहा था। परिजन को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात भर चली तलाश के बाद आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आरोपी को जेल भेजा जाएगा। - अजय कुमार सिंह, सीओ करहल