{"_id":"697e53294c00de418c00e595","slug":"mainpuri-news-rain-agriculture-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-153276-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मौसम विभाग की आज और कल बारिश की चेतावनी, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मौसम विभाग की आज और कल बारिश की चेतावनी, किसान चिंतित
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षेत्र में मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आसमान में छाए घने बादलों और बारिश की आशंका के चलते किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। मौसम विभाग की ओर से रविवार और सोमवार को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण पहले ही आलू की खुदाई का काम रुका हुआ था। ऐसे में, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे हैं। आलू, सरसों, तिलहन और पत्ते वाली सब्जियों की खेती करने वाले किसान इस अचानक आए मौसमी बदलाव से काफी परेशान हैं।
आलू कारोबारी आराम सिंह ने बताया कि यदि बारिश होती है, तो आलू की पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा। जिले में बड़े पैमाने पर की गई सरसों और सब्जियों की खेती भी बारिश से बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
किसान राजपाल सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बारिश होती है, तो खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो सरसों की फसल देर से बोई गई है, उसका फूल भी झड़ने की आशंका है।
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया एक और दो फरवरी को घने बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण हल्की बारिश हो सकती है।