{"_id":"69444867b9baf2a1a2001c0c","slug":"mainpuri-news-prashant-vir-ipl-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-150751-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैनपुरी में प्रशांत वीर दिखा चुके अपनी प्रतिभा का जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैनपुरी में प्रशांत वीर दिखा चुके अपनी प्रतिभा का जौहर
विज्ञापन
फोटो 24 वर्ष 2021 में क्रिश्चियन मैदान में हुई प्रतियोगिता के बाद विजेता कप के साथ प्रशांत वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी प्रशांत वीर अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी प्रतिभा का दम दिखाने को बेताब है। प्रशांत वीर का मैनपुरी से गहरा नाता रहा है, स्टेडियम छात्रावास के लिए चयनित होने के बाद उन्होंने यहीं क्रिकेट की शुरुआती बारीकियों को सीखा। बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रशांत ने स्थानीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा के बल पर स्टेडियम को कई बार चैंपियन का खिताब दिलवाया।
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर का क्रिकेट के प्रति जुनून शुरू से ही देखने लायक था। अमेठी में कक्षा आठ की पढ़ाई के दौरान उनका चयन मैनपुरी क्रिकेट छात्रावास के लिए हुआ। 2019 में प्रशांत वीर मैनपुरी पहुंचें और स्टेडियम के छात्रावास में रहकर क्रिकेट की बारीकियों को सीखने लगे। इस दौरान उन्होंने शहर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से कक्षा नौ और उसके बाद हाईस्कूल की पढ़ाई की। इस दौरान उनका सौभ्य और सरल व्यवहार प्रशिक्षकों और साथियों खूब रास आता था।
वर्ष 2019, 20 और 21 में मैनपुरी स्टेडियम में रहते हुए प्रशांत वीर ने क्रिकेट प्रशिक्षक संजीव कुमार की देखरेख में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं, 2022 में उप क्रीड़ा अधिकारी और क्रिकेट कोच सुनील कुमार सिंह से खेल की बारीकियों को सीखा है। वर्ष 2021 में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता बनी थी, प्रशांत वीर ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
प्रशांत वीर को ऐसे मिला मिलर नाम
छात्रावास के तत्कालीन उप क्रीड़ा अधिकारी और क्रिकेट कोच रहे सुनील कुमार सिंह ने प्रशांत वीर की हार्ट हिटिंग और खेल को लेकर जुझारुपन को देखते हुए एक बार मिलर नाम से बुलाया। इसके बाद पहले छात्रावास और बाद में पूरे जनपद में प्रशांत का उपनाम मिलर हो गया। साथी खिलाड़ी और प्रशंसक भी उन्हें मिलर नाम से बुलाने लगे। इस बात का जिक्र प्रशांत ने अपने एक इंटव्यू में भी किया है।