{"_id":"69b5c5870bdd6dad1401e7b9","slug":"mainpuri-news-police-attack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155650-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
फोटो 41 पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते वारंटी के परिजन। स्रोत वीडियो ग्रैब
मैनपुरी। गांव नगला इमलिया में शुक्रवार शाम वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। एक दरोगा को पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। वारंटी को लेकर पुलिसकर्मी जब थाने पहुंचे तो आरोपियों ने टीम पर दोबारा हमला कर उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।कुरावली थाने के अंतर्गत आने वाली मंडी चौकी के प्रभारी रामेश्वर दयाल शुक्रवार शाम को गांव नगला इमलिया निवासी वारंटी संजीव कुमार को पकड़ने गए थे। आरोपी के घर पहुंचने के बाद गैर जमानती वारंट दिखाते हुए संजीव को हिरासत में ले लिया। पुलिस जब वारंटी को साथ ले जाने लगी तो परिजन आक्रोशित हो गए। विरोध करते हुए रोकने लगे। इस पर दरोगा ने थाने में सूचना देकर फोर्स की मांग की। फोर्स आने के बाद संजीव को पुलिसकर्मी थाने ले जाने लगे, तब परिजन व अन्य लोग हमलावर हो गए।
पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। वर्दी फाड़ने की कोशिश करने लगे। एसआई सतीश ने वारंटी को ले जाने का प्रयास किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया, वर्दी फाड़ दी। किसी तरह से पुलिसकर्मी वारंटी को पकड़कर थाने ले गए। मगर वारंटी के परिजन व अन्य लोग थाना परिसर में घुस आए, जीप से उतरते ही पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। संजीव को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल थाने पहुंच गया और स्थिति पर काबू पाया।
वर्जन
पुलिस पर हमले के मामले में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शेष की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- सच्चिदानंद सिंह, सीओ, कुरावली