फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news ots

ओटीएस : पंजीकरण बढ़ाने में जुटे अधिकारी

Wed, 21 Jan 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ots
मैनपुरी। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण भी समाप्ति की ओर है। ऐसे में विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से ओटीएस पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपकेंद्र घिरोर के अंतर्गत गांव कल्होर में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन खंड तृतीय हंसराज कौशल, एसडीओ निजामुद्दीन और जेई पंकज कनौजिया के साथ ओटीएस योजना की समीक्षा की। उन्होंने उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि नेवर पेड और लोंग अनपेड उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराए। दूसरे लोगों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओटीएस पंजीकरण की प्रगति निराशजनक है। इसमें सुधार के लिए उपभोक्ताओं के पंजीकरण बढ़ाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं, फील्ड में निकलकर मॉनिटरिंग करें, जेई घर-घर जाकर लोगों को संवाद कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। एसई ने कहा कि बड़े बकायेदारों पर फोकस किया जाए, योजना का लाभ ना लेने वाले बकायेदारों की तत्काल बिजली गुल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed