फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news online attandence

Mainpuri News: 9 से 12वीं की छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

Wed, 15 Apr 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news online attandence
फोटो 32 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को आदेश के पालन के लिए कहा है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक के लिए जारी आदेश में कहा है कि प्रवेश के बाद छात्र-छात्राओं का विवरण शिक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति परिषद के पोर्टल/एप पर दर्ज की जाए। निर्देश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आठवीं तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। प्रधानाचार्य अभिभावकों से संपर्क कर इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed