फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news old man germ ward boy negligence

Mainpuri News: वृद्ध मरीज के बालों में रेंग रहे थे कीड़े, सफाई को तैयार नहीं हुए वार्ड बॉय

Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news old man germ ward boy negligence
फोटो 19 जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध की सफाई करते पड़ोसी युवक। संवाद - फोटो : 1
मैनपुरी। जिले के अस्पतालों में तैनात वार्ड बॉय हजारों रुपये का वेतन तो लेते हैं, लेकिन उनकी जो जिम्मेदारी है उसके प्रति वे ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को काशीराम कॉलोनी निवासी एक वृद्ध को पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मरीज के साथ कोई तीमारदार नहीं था। मरीज के बालों में कीड़े रेंग रहे थे। वार्ड बॉय ने उनकी सफाई नहीं की। मजबूरी में साथ आए पड़ोसी लड़कों को ही मरीज के बालों में रेग रहे कीड़ों को हटाने के लिए उसके बाल काटने पड़े।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर काशीराम कॉलोनी से एक फोन आया कि यहां एक वृद्ध दंपती अकेले रहते हैं। इनमें वृद्ध बच्चनलाल की हालत खराब है। सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वृद्ध के शरीर से बदबू आ रही थी और बालों में कीड़े रेंग रहे थे। कोई भी वृद्ध को एंबुलेंस तक पहुंचाने को तैयार नहीं था। तभी मोहल्ले के दीपांशु और उसके दोस्त अभिषेक ने हिम्मत दिखाई और वृद्ध को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां वृद्ध की हालत को देखते हुए चिकित्सक ने भर्ती करने के आदेश दिए। वृद्ध को भर्ती कर दो इंजेक्शन दिए। मरीज के कीड़े रेंग रहे थे, इसलिए कोई उसके पास जाने को तैयार नहीं था। मौजूद लोगों ने जब यहां मौजूद वार्ड बॉय और स्टाफ से वृद्ध के कीड़े हटाने को कहा तो कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मजबूरी में दीपांशु और अभिषेक को ही वृद्ध के बाल काटकर कीड़े हटाने पड़े।
विज्ञापन

वृद्ध की हालत इतनी खराब नहीं थी कि उसे रेफर किया जाए, लेकिन उसकी साफ-सफाई के चक्कर में डॉक्टर उसे रेफर करने का दबाव बनाने लगे। मरीज के साथ कोई तीमारदार नहीं था। इसी बीच मामले की जानकारी सीएमएस को दी गई। सीएमएस ने मरीज को भर्ती कर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामला संज्ञान में है। संबंधित मरीज को भर्ती कराकर उसकी साफ-सफाई कराने के साथ उपचार दिलाया गया है। वार्ड बॉय को चेतावनी दी गई है कि मरीजों के प्रति उनकी जो जिम्मेदारी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाएं।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार, सीएमएस महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed