{"_id":"6abd7753e9417466f105b062","slug":"mainpuri-news-news-bus-stand-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-167777-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शहर से बाहर बनेगा मैनपुरी डिपो का नया बस स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शहर से बाहर बनेगा मैनपुरी डिपो का नया बस स्टैंड, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
फोटो 30 कचहरी रोड स्थित बस स्टैंड के बाहर लगा जाम। संवाद
- फोटो : संगठन
मैनपुरी। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए करीब पांच एकड़ भूमि की जरूरत है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भूमि तलाशने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को सौंपी है।
परिवहन निगम का मैनपुरी डिपो वर्तमान में शहर के प्रमुख कचहरी रोड पर स्थित है। शहर के बीचों-बीच बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम को कार्यालय और बाजार से लौटने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
बुधवार को मैनपुरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात कर शहर से बाहर नया बस स्टैंड बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को पांच एकड़ भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं। भूमि चिन्हित होने के बाद परिवहन निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
-- --
बाईपास से गुजरती हैं बसें, यात्रियों को परेशानी
शहर के बीच बस स्टैंड होने का असर बस संचालन पर भी पड़ रहा है। बड़ी संख्या में बसें शहर के अंदर स्थित बस स्टैंड तक आने के बजाय बाईपास से होकर गुजर जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बाईपास या अन्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता है। इससे खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
-- -- -
शहर में बस स्टैंड होने के कारण जाम की समस्या और हादसे की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर कार्य चल रहा है। इसके लिए एसडीएम सदर को भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी