{"_id":"69c049187df523355d0ebc1f","slug":"mainpuri-news-negligence-two-examinar-debar-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-156149-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मूल्यांकन में लापरवाही पर जेडी ने दो परीक्षक किए डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मूल्यांकन में लापरवाही पर जेडी ने दो परीक्षक किए डिबार
विज्ञापन
फोटो 10 जैन इंटर कॉलेज करहल पर मूल्यांकन का निरीक्षण करते जेडी साथ में अन्य। स्रोत विभाग
- फोटो : Samvad
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने सभी चारों केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेडी को दो परीक्षकों के मूल्यांकन में गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने दोनों ही परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से डिबार के आदेश जारी किए। वहीं अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन काटते हुए सर्विस बुक में बैड एंट्री दर्ज करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए।
संयुक्त शिक्षा निदेशक रविवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करने जनपद पहुंचे। दो परीक्षक द्वारा मूल्यांकित की गई उत्तर पुस्तिका का अंकेक्षण करने पर अंकों के योग में अंतर पाया गया। इस पर जेडी ने संबंधित दोनों शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से डिबार करने के आदेश दिए। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की बड़ी संख्या में अनुपस्थित पाए जाने पर जेडी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जेडी ने सहायता प्राप्त और राजकीय कॉलेजों के अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन काटने के साथ उनकी सर्विस बुक में बैड एंट्री करने के निर्देश दिए।
-- -
निजी स्कूल संचालकों से जवाब मांगने के दिए निर्देश
जेडी ने वित्तविहीन कॉलेजों के परीक्षकों की मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थिति पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि वे विद्यालय प्रबंधकों को पत्र जारी कर उनके यहां से मुल्यांकन कार्य में अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के संंबंध में जानकारी मांगें। यदि किसी के यहां ऐसे शिक्षकों का नाम वेबसाइट पर दर्ज है जो शिक्षण कार्य करते ही नहीं हैं उस विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-- -
26835 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
रविवार को जिले के चारों केंद्रों पर 26835 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 6004, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 8110, जैन इंटर कॉलेज करहल पर 7147 और नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 5574 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
-- -
एक उत्तर पुस्तिका में दो तरह का लेख मिला
जेडी को निरीक्षण के दौरान एक मूल्यांकन केंद्र पर एक ऐसी उत्तर पुस्तिका की जानकारी मिली जिस पर दो प्रकार का हस्तलेख मिला। जेडी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि संबंधित संदिग्ध उत्तर पुस्तिका को परिषद को भेजकर जानकारी उपलब्ध कराएं।