{"_id":"69444b69cd8dc77a93060b64","slug":"mainpuri-news-loot-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150752-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लुटेरों की तलाश में लगी तीन टीमें, खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लुटेरों की तलाश में लगी तीन टीमें, खाली हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। अलालपुर बाईपास बुधवार शाम को कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक को बंधक बना कर लूट करने वाले लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें प्रयास में जुटीं हैं। मगर, 24 घंटे का समय बीतने के बाद भी अभी तक हाथ खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के नाहिली रोड निवासी व्यापारी नीटू गुप्ता बुधवार शाम को अलालपुर बाईपास मार्ग पर स्थित कोल्ड ड्रिंक की गोदाम पर थे। वह बिक्री के रुपये एकत्र करने के बाद घर जाने की तैयारी में थे। तभी तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर बंधक बना कर लूट की वारदात अंजाम दी थी। सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल, बाइक के अलावा 1.10 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए थे। मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने भी व्यापारी से जानकारी ली। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश के लिए तीन टीमों को लगाया गया है, मगर लूट की वारदात को 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को टीमें बारीकी से देख रही हैं। सीओ कुरावली सच्चिदानंद का कहना है कि पुलिस को जल्द ही खुलासे में सफलता मिलेगी, लुटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।