{"_id":"6abd793e36695bd660012b68","slug":"mainpuri-news-lineman-bribe-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-167757-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खंभा ठीक करने के लिए लाइनमैन पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खंभा ठीक करने के लिए लाइनमैन पर वसूली का आरोप
विज्ञापन
फोटो 8 लाइनमैन के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
कुसमरा। क्षेत्र के गांव बंसरमऊ के ग्रामीणों ने भदेई विद्युत सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन आदेश कुमार उर्फ शालू पर बिजली व्यवस्था ठीक करने के नाम पर वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रदर्शन कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए बताया कि बारिश के कारण उनके गांव में बिजली का एक खंभा टूट गया था। खंभा ठीक कराने के लिए लाइनमैन आदेश कुमार उर्फ शालू कथित तौर पर ग्रामीणों से पैसे मांग रहे हैं। आरोप है कि पैसे न देने पर खंभा ठीक न करने की धमकी भी दी गई।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बंसरमऊ गांव में अवैध तरीके से लाइन काटी जाती है और पिछले करीब तीन माह से गांव में बिजली आपूर्ति टू-फेस आ रही है। इसके अलावा, भदेई विद्युत सब स्टेशन से जुड़े तरिहा, बरिहा, रामनगर, कुशलपुर, केशोपुर, गुलरियापुर और मुरिया के लोगों से भी लाइन जुड़वाने के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शेखर चौहान, गिरीशचंद्र, सरनाम सिंह, अनुराग सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, वीरप्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, संजीव सिंह और सुरेश सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाइनमैन के पैसे लेने का मामला आपसे संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद शाहवान, एसडीओ, बेवर