फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news karhal one died by fell in cenal

Mainpuri News: पैर फिसलने से रजबाहे में गिर कर युवक की मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news karhal one died by fell in cenal
करहल l थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पडुरा में बिजली के खंभा पर चल कर रजबाहा पार कर रहे युवक का पैर फिसल गया और युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पडुरा में कुछ ग्रामीणों के खेत रजबाहा की दूसरी ओर हैं। रजबाहा से पार जाने के लिए एक बिजली का खंभा रखा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम को पडुरा निवासी 23 वर्षीय राधा मोहन खंभा से होकर खेत की ओर जा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह रजबाहा में जा गिरा। जानकारी होने के बाद जब तक आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, तब तक राधा मोहन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

---
पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक राधा मोहन के पिता शादीलाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में सफाई के दौरान पुलिया टूट गई थी। इस संबंध में पुलिया बनवाए जाने को लेकर शिकायत सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से की थी। मगर, पुलिया को सही नहीं कराया गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। मृतक के पिता ने अधिकारी की लापरवाही से पुत्र की मौत की बात कही है। हालांकि अभी तहरीर थाने में न दिए जाने जाने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed