{"_id":"696fed48f173d65e9a0fd686","slug":"mainpuri-news-jail-inmates-problem-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-152636-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: साहब, न्यायालय से मुकदमे की नहीं मिल रही सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: साहब, न्यायालय से मुकदमे की नहीं मिल रही सूचना
विज्ञापन
फोटो 15 बंदियों के लिए बनाए जा रहे भोजन का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में पहुंचकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। एक बंदी ने न्यायालय से मुकदमे की सूचना नहीं मिलने की शिकायत की। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को प्राधिकरण सचिव ने जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया बौद्ध, मिथिलेश शुक्ला के साथ जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक संख्या पांच, छह, सात ए-बी, आठ ए-बी, नौ ए-बी, 11 ए-बी, 12 ए-बी, 13 सहित महिला बैरक में जाकर बंदियों की समस्याएं सुनीं। बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता की समीक्षा की।
बंदी सर्वेश उर्फ प्रवेश उर्फ भूरा ओमकार ने न्यायालय में चल रहे मुकदमे की सूचना नहीं मिलने की शिकायत की। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक बंदी की अलग से फाइल तैयार उसमें विधिक सहायता से जुड़े आदेश, एफआइआर, जमानत आदेश सहित अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। बैरक वार रजिस्टर तैयार कर बंदियों के स्थानांतरण का विवरण दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
जेल अस्पताल में सात बीमार बंदी भर्ती : प्राधिकरण सचिव को निरीक्षण में जेल अस्पताल में सात बीमार बंदी भर्ती मिले। बंदियों को उनके अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर चीफ डिफेंस काउंसिल ह्दय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल अनुज दीक्षित, विनोद कुमार, जेल विजिटर सुनील कुमार, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।