Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news illigle hording action

Mainpuri News: अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का हथौड़ा

Fri, 13 Feb 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle hording action
फोटो 25 दीवानी रोड पर संकेतक के ऊपर लगे होर्डिंग्स को हटाता कर्मचारी। संवाद
मैनपुरी। शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स शहर के लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अमर उजाला ने इसके विरुद्ध अभियान चलाया तो नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को ईओ बुद्धिप्रकाश के निर्देशन में कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा ने शहर में अवैध रूप से लगाए होर्डिंग्स को हटवाया।
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड, आगरा रोड, राधा रमन रोड, ईशन नदी पुल, क्रिश्चियन तिराहा, आश्रम रोड आदि स्थानों पर लोगों ने अवैध रूप से होर्डिंग्स लगा रखे थे। इसके संबंध में अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबरों का प्रकाशन किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा को अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए भेजा। उन्होंने शहर के ईशन नदी पुल के पास लगे अवैध होर्डिंग्स हटवाए। सबसे अधिक चिंता की बात यह थी कि कुछ लोगों ने कुसमरा रोड और दीवान न्यायालय के संकेतक पर भी अवैध रूप से होर्डिंग्स लगा रखे थे। नगर पालिका प्रशासन ने नगर पालिका के वाहन की मदद से इन अवैध होर्डिंग्स को हटवाया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सरकारी भवन, विद्युत पोल, संकेतक, डिवाइडर आदि पर होर्डिंग्स लगाएगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed