{"_id":"6963ec20afcf568b590cfe34","slug":"mainpuri-news-health-mela-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-152130-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में 3256 मरीजों को दिया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में 3256 मरीजों को दिया गया उपचार
फोटो 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरोही पर मरीजों को उपचार देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत
Link Copied
मैनपुरी। जिले के 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग मैनपुरी से संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3256 मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने भ्रमण कर मेलों का निरीक्षण किया।जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकार रविंद्र सिंह गौर ने बताया कि जिले के चार अर्बन पीएचसी और 53 ग्रामीण पीएससी पर सुबह 10 बजे से चार बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ स्वास्थ्य मेलों में 3256 मरीजों को उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 22 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 55 गर्भवती महिलाओं की जांच कराई गई। 57 महिलाओं की आभा आईडी बनाई गई। नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, रविंद्र सिंह गौर ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारियों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए घर के आस-पास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि देर रात तक नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट प्राप्त होगी। उन्होंने जिले के लोगों से कहा कि प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य मेले आयोजित हो रहे हैं 70 साल से अधिक उम्र के लोग यहां पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।