फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news handicap shot injured

Mainpuri News: घर के बाहर लेटे दिव्यांग को संदिग्ध परिस्थिति में लगी गोली

Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news handicap shot injured
फोटो 2 अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक। संवाद
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जासमई में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहा दिव्यांग संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। आननफानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। भाई ने चार लोगों पर आरोप लगाए हैं, बताया कि उसने हमलावरों को भागते हुए देखा है।गांव जासमई निवासी दिव्यांग पवन चौहान शुक्रवार रात को घर के बाहर पशुओं के पास चारपाई डाल कर सोए थे। देर रात गोली चलने की आवाज सुन कर पास सो रहा भाई अमित जाग गया। गोली पवन के बाएं हाथ में लगी थी, इससे खून बह रहा था। ग्रामीण एकत्रित हो गए। आननफानन पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां प्राथमिकी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। अमित ने बताया कि गली में आहट सुनी थी, चार लोग भागते हुए दिखाई दिए। उन लोगों ने 35 वर्षीय भाई पवन को गोली मारी है। हालांकि वह कौन लोग हैं, इसको लेकर अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है, अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed