{"_id":"6ad8fc828a091a3580092553","slug":"mainpuri-news-girl-death-misteriously-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-169352-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत
विज्ञापन
फोटो30 खुशी का फाइल फोटो
नवीगंज। थाना बेवर क्षेत्र के गांव खरोलिया में मंगलवार देर शाम एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे थे, वहीं बुआ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी मिली कि करीब 2 वर्ष से वह टीबी से ग्रसित थी। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। मंगलवार देर शाम अचानक किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इस बीच मृतका की बुआ ने मौत को संदिग्ध बताते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। - रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव