फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news girl abduction

Mainpuri News: छह साल की बच्ची के अपहरण से फैली सनसनी

Wed, 25 Mar 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news girl abduction
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा में सोमवार रात घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। सीओ सिटी ने टीमों को तलाश में लगाया, इस बीच पिता ने मोहल्ले के लोगों की मदद से बच्ची को सकुशल मुक्त कराया। आरोपी से विवाद भी हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला वंशीगोहरा दक्षिणी छपट्टी निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात को करीब आठ बजे छह साल की बेटी राधिका गुप्ता घर के सामने खेल रही थी, मोहल्ले के अन्य बच्चे भी उसके साथ थे। तभी पुलंदर की बगिया निवासी टिंकू वहां आया और राधिका का मुंह बंद कर दिया। बच्ची को उठा कर आरोपी गली की ओर भाग गया। घर के बाहर से बच्ची के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। संदीप ने तुरंत ही मोहल्ले के लोगों के साथ आरोपी का पीछा किया, कुछ देर बाद बच्ची को आरोपी के कब्जे से सकुशल छुड़ा लिया। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। जब वह लोग आरोपी के घर गए तो परिजन ने भगा दिया। जानकारी होने के बाद सीओ सिटी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-----
घटना के बाद रहा अफरातफरी का माहौल
छह साल की बच्ची के अपहरण की घटना के बाद मोहल्ला वंशीगोहरा में अफरा तफरी का माहौल रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। आरोपी बच्ची के घर से कुछ दूर का ही रहने वाला है, उसने बच्ची के अपहरण की घटना क्यों अंजाम दी, इसको लेकर अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस सक्रिय हो गई थी, तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed