फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news farmer cremated relief fund

Mainpuri News: मुआवजे की मांग मानने के बाद हुआ किसान के शव का अंतिम संस्कार

Wed, 21 Jan 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news farmer cremated relief fund
फोटो26 किसान के परिजन व भारतीय कश्यप सेना के पदा​​धिकारी को समझाते एसपी ग्रामीण। संवाद
करहल। गांव सिया खुर्द निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थिति में जल कर हुई मौत के मामले में भारतीय कश्यप सेना के शामिल होने के बाद मंगलवार को परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी पर एसपी ग्रामीण और एसडीएम मौके पर पहुंचे, कई घंटों तक समझाने का प्रयास किया गया, अंत में मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित परिजन मान गए। पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा खुर्द में रविवार की रात 50 वर्षीय किसान बेचे लाल खेत की रखवाली करने गए थे। रात को संदिग्ध परिस्थिति में जलने से उनकी मौत हो गई थी। परिजन की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भारतीय कश्यप सेना के संस्थापक व अध्यक्ष प्रताप सिंह खालसा समर्थकों के साथ पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी। परिजन शव को गांव ले गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजन ने किसान के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। भारतीय कश्यप सेना के लोग भी समर्थन में आगे आ गए। जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन व प्रताप सिंह से वार्ता की, उन्हें समझाया कि पुलिस ने मृतक के पुत्र राघवेंद्र की तहरीर पर किसान की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गहनता से जांच करेगी, यदि कोई आरोपी होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मगर, परिजन व समर्थन में बैठे लोग नहीं माने और मुआवजे की मांग करने लगे। इस पर एसडीएम नीरज द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंच कर बात की। पांच बीघा खेत व चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन मान गए। पुलिस बल की मौजूदगी में किसान के शव का करीब पांच घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed