{"_id":"69b5cd036ff649d93c042c26","slug":"mainpuri-news-electricity-cut-negetive-ballance-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-155671-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: तीन हजार घरों में अचानक छा गया अंधेरा, बिजली विभाग की इस नई व्यवस्था से छूटे पसीने; परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: तीन हजार घरों में अचानक छा गया अंधेरा, बिजली विभाग की इस नई व्यवस्था से छूटे पसीने; परेशान रहे लोग
Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:32 AM IST
सार
बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं को हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में मोबाइल के जरिये अपने मीटर रिचार्ज करने में जुट गए। कई उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए बिजली घरों की दौड़ लगानी पड़ी। बिजली घरों में बने कांउटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
मीटर रिचार्ज के लिए कार्यालय पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन।
विस्तार
मैनपुरी जिलेभर में बिजली के प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की बत्ती अचानक गुल हो गई। मीटर में लाइट आ रही थी, लेकिन घर में लाइन न पहुंचने से लोग हैरान हो गए। शनिवार का स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद जीरो या निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति कटने से हड़कंप मच गया। जिले के करीब तीन हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों की सप्लाई को बंद कर दिया गया। बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान हो गाए। पावर हाउस में उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र होने लगी। रिचार्ज कराने के बाद कई लोगों आपूर्ति स्वत: ही चालू हो गई। लेकिन कई उपभोक्ताओं की बिजली रिचार्ज के बाद भी चालू नहीं हो सकी।
जिले में करीब तीन लाख विद्युत उपभोक्ता है। इनमें से 1.21 लाख उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट मीटर स्थापित कराए जा चुके हैं। करीबन एक लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 46 हजार उपभोक्ताओं के सापेक्ष 38 हजार उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगा लिए है। इनमें से 36 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो चुके हैं।
शनिवार को नई व्यवस्था के अनुसार स्मार्ट मीटर में निगेटिव बैलेंस वाले करीब तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं को हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में मोबाइल के जरिये अपने मीटर रिचार्ज करने में जुट गए। कई उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने के लिए बिजली घरों की दौड़ लगानी पड़ी। बिजली घरों में बने कांउटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
करहल रोड बिजली घर के बाहर दिखा आक्रोश
स्मार्ट मीटर से बिजली कटने के बाद शनिवार को शहर के करहल रोड बिजली घर के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र हो गई। उपभोक्ताओं का कहना था कि इस तरह से बिजली बंद करना ठीक नहीं है। कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रिचार्ज के बाद भी सुचारू न होने से लोगों को आक्रोश नजर आया। शनिवार को कार्यालय बंद होने के कारण लोग वापस लौट गए।
रिचार्ज के बाद भी चालू नहीं हुई आपूर्ति
स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने के बाद निगेटिव बैलेंस पर शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। उपभोक्ताओं ने विभागीय एप, फोन पे, गूगल एप, पेटीएम के जरिये मीटर रिचार्ज किया। इसके करीब 30 से 45 मिनट के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। लेकिन कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रिचार्ज के बाद भी चालू नहीं हुई। शनिवार देर रात तक आपूर्ति चालू न होने से लोगों में रोष है। एक्सईएन प्रथम अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्या से कारण बिजली चालू नहीं हो पा रही है। अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या को दूर करके बिजली चालू कराने का प्रयास कर रहे हैं।
नई व्यवस्था मोबाइल फोन की तरह काम कर रही है। बैलेंस खत्म होते ही सेवा बंद हो रही है। रिचार्ज के बाद आपूर्ति सुचारू हो रही है। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोन पे और गूगल पे जैसे डिजिटल माध्यमों से घर बैठे अपने मीटर का रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। -अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता प्रथम