फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news debt husband wife suicide

Mainpuri News: सभी केंद्र, फोटो समेत

Mon, 27 Apr 2026 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news debt husband wife suicide
फोटो 8 संतोष कुमार का फाइल फोटो
कर्ज और गृहक्लेश से परेशान किसान दंपती ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन

सबहेड

मैनपुरी के गांव गांव अढूपुर का मामला, वर्ष 2011 में बेटे की नौकरी की तैयारी के लिए लिया था 60 हजार का कर्ज, अब बढ़कर हो गया था 2.82 लाख
क्रासर
- रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों के गांव पहुंचने पर मची चीख-पुकार, एसपी ग्रामीण भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल (मैनपुरी)। कर्ज और गृहक्लेश से परेशान गांव अढूपुर निवासी किसान दंपती ने शनिवार शाम सल्फास निगलकर जान दे दी। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी कर्ज न उतरने पर आरसी कटने से रेशान थे। मृतक संतोष कुमार (60) और पत्नी राधा देवी (55) के शव रविवार को पीजीआई सैफई से पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी और बरनाहल थाना पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। गमगीन माहौल में किसान दंपती का अंतिम संस्कार किया गया।
किसान संतोष कुमार और उनकी पत्नी राधा देवी को सांस की बीमारी थी। दोनों तीन-चार दिन में दिहुली में एक चिकित्सक के पास दवा लेने जाते थे। शनिवार शाम को दोनों दवा लेने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद गांव सोडरा के पास दोनों अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें पीजीआई सैफई ले गए जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। किसान दंपती ने सल्फास खाकर खुदकुशी की थी। संतोष की जेब में सल्फास की गोलियां भी मिलीं। थाना सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में संतोष ने भूमि विकास बैंक से बेटे को नौकरी की तैयारी करवाने के लिए 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। 23 अप्रैल 2026 को पता चला कि कर्ज बढ़कर 2.82 लाख रुपये हो गया है और उसकी आरसी कट चुकी है। इसे लेकर घर में क्लेश चल रहा था। उधर, संतोष के छोटे बेटे दिलीप ने इससे इन्कार किया। उनका कहना है कि वह फाैज में हैं और उनके बड़े भाई भी नाैकरी करते हैं। वह लोग आसानी से कर्ज उतार सकते थे। उन्होंने माता-पिता की खुदकुशी के कारणों का पता होने से इन्कार किया। उधर, परिजन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
किसान ने 60 हजार का लोन लिया था, जो बढ़कर 2़ 82 लाख हो गया है। छोटा बेटा लोन चुकाने के लिए पिता से जमीन बेचने को कह रहा था लेकिन पिता और बड़े बेटे प्रदीप ने इससे साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर किसान संतोष और छोटे बेटे दिलीप के बीच गृहक्लेश हुआ। इससे परेशान होकर किसान दंपती ने आत्महत्या की।

- डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी

वर्जन
किसान दंपती के जहर खाकर जान देने की सूचना प्राप्त हुई थी, परिजन से जानकारी ली गई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण

फोटो 8 संतोष कुमार का फाइल फोटो

फोटो 8 संतोष कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed