फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news curcill rate compensation

Mainpuri News: बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा दिलाने की मांग

Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news curcill rate compensation
फोटो 31 तहसील भोगांव में नारेबाजी करते किसान। संवाद
भोगांव। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़े हुए सर्किल रेट के अनुसार दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति के बैनर तले किसानों ने तहसील में नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी नीरज द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति के जिलाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए ग्राम चनेपुर, छछीलपुर, अकबरपुर बिक्कू, हाजीपुर वरदान, बहदीनपुर, मुढ़ई और पटना टिलुआ सहित कई गांवों की कृषि भूमि अधिग्रहित की गई थी। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यदि भविष्य में सर्किल रेट में वृद्धि होती है तो सभी प्रभावित किसानों को बढ़े हुए रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसी भरोसे पर किसानों ने पुराने सर्किल रेट पर जमीन के बैनामे कर दिए थे।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि अब क्षेत्र में नया सर्किल रेट लागू हो चुका है। लेकिन उन्हें अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि एक्सप्रेस-वे में चली गई।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि सभी प्रभावित किसानों को समान रूप से बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उपजिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। दिनेश कुमार पाल, आशीष कश्यप, रंजीत सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद बापू, पृथ्वीराज, मुकेश, संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed