फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cultural merriage

Mainpuri News: टेंडर खुलने के बाद तय होगा विवाह का शुभ मुहूर्त

Sun, 07 Jun 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cultural merriage
मैनपुरी। समाज कल्याण विभाग जल्द ही 722 निर्धन बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन करेगा। इन विवाहों के लिए 20 जून को जैम पोर्टल पर प्राप्त टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामूहिक विवाह की तिथि तय होगी, संभवतः जुलाई की शुरुआत में यह आयोजन होगा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभाग को करीब 722 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य पहले ही मिल चुका है। विभागीय तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में खाने-पीने, टेंट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जैम पोर्टल पर टेंडर मांगे गए थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पंद्रह दिन की अवधि पूरी होने के बाद 20 जून को टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द से जल्द सामूहिक विवाह का शुभ दिन भी तय हो जाएगा। संभावना है कि जून के अंतिम दिनों या जुलाई की शुरुआत में किसी शुभ मुहूर्त पर सामूहिक विवाह संपन्न होगा। इस बार जनपद स्तर के बजाय ब्लॉक स्तर पर सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन पर भी चर्चा है, हालांकि अभी तक इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


एक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सरकार प्रत्येक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च करती है। विवाह में 60 हजार रुपये दुल्हन बनी बेटी के खाते में जाते हैं। शादी के लिए बर्तन, कपड़े आदि उपहार के लिए 25 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके अलावा टेंट, भोजन आदि की व्यवस्थाओं पर 15 हजार रुपये का खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed