{"_id":"69597bab3ce8b1a4ad098511","slug":"mainpuri-news-cold-fog-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-151661-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सूर्य देव के हुए दर्शन तो पार्कों में मस्ती के लिए पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सूर्य देव के हुए दर्शन तो पार्कों में मस्ती के लिए पहुंचे लोग
विज्ञापन
फोटो 28 शहर के लोहिया पार्क में मस्ती करते बच्चे। संवाद
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए सर्दी के बीच शनिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह-शाम गलन से लोगों को सर्दी महसूस हुई। दिन के समय सूर्य देव के दर्शन के बीच धूप निकली तो लोग शहर के पार्कों में मस्ती के लिए पहुंचे।शनिवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। लेकिन 9 बजे के बाद कोहरा साफ हो गया। 10 बजे से लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए तो लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिन के समय धूप निकली तो लोग छुट्टियों के बीच मौसम का आनंद लेने के लिए शहर के पार्कों में पहुंचे। शहर के फूल बाग, लोहिया पार्क के साथ विभिन्न मोहल्लों में स्थित पार्कों में लोगों की भीड़ नजर आई। सबसे अधिक भीड़ शहर के लोहिया पार्क में पहुंची। यहां शनिवार को करीब एक हजार लोग घूमने के लिए पहुंचे। पार्क में पहुंचे लोगों को परिवार के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। किसी ने खेल खेले तो कोई यहां मौजूद व्यायाम शाला में व्यायाम करते हुए नजर आया। हालांकि तीन बजे के बाद फिर से बादल छा गए इससे लोगों ने गलन महसूस की। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री नापा गया। गलन से बचाव के लिए सुबह-शाम लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए भी देखा गया।
-- -
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने रविवार मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट (मध्यम स्तर) जारी किया है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे क साथ गलन जारी रहेगी। हालांकि तापमान में राहत मिलने की उन्होंने उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि सोमवार से मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने रविवार मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट (मध्यम स्तर) जारी किया है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे क साथ गलन जारी रहेगी। हालांकि तापमान में राहत मिलने की उन्होंने उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि सोमवार से मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन