फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cbse board exam

Mainpuri News: जिले में 10 केंद्र बने, ड्रेस कोड अनिवार्य

Mon, 16 Feb 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cbse board exam
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 10वीं में 4534 और 12वीं में 3497 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
विज्ञापन

मैनपुरी और फिराेेजाबाद के सिटी कोआर्डिनेटर एवं सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के प्रधानाचार्य डाॅ. राम माेहन ने बताया कि इस वर्ष मैनपुरी जनपद में परीक्षार्थियाें की सुविधा को देखते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं में 4534 और 12 वीं में 3497 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए केंद्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। बोर्ड की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सभी केंद्रों पर परीक्षा मानकाें के अनुसार परीक्षाओं का संचालन करवाने के लिए निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 10 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 9:45 बजे से पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियाें को असुविधा से बचने के लिए विद्यालय की ओर से निर्धारित ड्रेस कोड में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा। साथ ही विद्यालय से निर्गत पहचान-पत्र और परीक्षा प्रवेश पत्र भी परीक्षार्थियों को अपने साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed