फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news birth certificate

Mainpuri News: साहब मेरे 55 साल के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा दो.....

Thu, 18 Dec 2025 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news birth certificate
फोटो 33 जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताते पूर्व हवलदार शिवदीन शर्मा
मैनपुरी। जिला सैनिक और पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या लेकर पहुंचे पूर्व हवलदार शिवदीन शर्मा ने कहा कि साहब मेरे बेटे का जन्म 1970 में हुआ था, अभी तक उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। कृपया आप अधिकारियों से कह दीजिए। डीएम ने पूर्व हवलदार की बात सुनकर अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम को कई अन्य पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्राम औड़ेन्य पडरिया के रहने वाले शिवदीन सिंह का 55 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से विकलांग है, उसकी विकलांग पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आधार कार्ड में गलती होने की वजह उसका संशोधन कराना है। आधार में संशोधन के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। कई बार विकासखंड के चक्कर लगाने के बाद उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना तो उन्होंने जिला अधिकारी से गुहार लगाई। इसके साथ ही कार्यालय में हवलदार गिरिराज सिंह ने लाइसेंस जारी न किए जाने को लेकर अपनी समस्या बताई। जिला अधिकारी ने कहा कि यूनिक आईडी और एनओसी जमा करने पर आपको लाइसेंस मिल जाएगा। सूबेदार दिनेश चंद्र ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें जमीन अधिग्रहण का मुआवजा सही से नहीं मिला है उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

अध्यापक कॉलोनी के रहने वाले उधम सिंह ने बताया कि 3 महीने पहले उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी में चोर कैद हुए थे, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत को पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आरके शर्मा, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश चंद यादव, कप्तान सुरेश, सेवानिवृत्ति बृजेश पाठक, नरेंद्र सिंह, अंगद सिंह, सुजान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed