{"_id":"69444707f128708c12008e30","slug":"mainpuri-news-bank-account-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-150717-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 98277 बैंकों खातों में 22 करोड़ से ज्यादा रकम का काेई नहीं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 98277 बैंकों खातों में 22 करोड़ से ज्यादा रकम का काेई नहीं दावेदार
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंकों में पिछले करीब 10 सालों से 98 हजार से ज्यादा खातों में कोई लेनदेन नहीं किया गया। न ही इन खातों पर दावा करने के लिए कोई बैंक ही आ रहा है। इस कारण इन खातों में करोड़ों रुपये की धनराशि अप्राप्त पड़ी हुई है। ऐसे में आज शुक्रवार को आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत जिला मुख्यालय में विशेष शिविर में बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक रामचंद्र साहा ने बताया कि जनपद की सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में 98,277 ऐसे खाते हैं, जिनमें 22 करोड़ 77 लाख 19 हजार 85 रुपये अप्राप्त हैं। जिनका दावा करीब 10 सालों से किसी की ओर से नहीं किया गया है। इस शिविर के माध्यम से ऐसे खातों के संंबंधित खाताधारकों की केवाईसी कर उनकी धनराशि प्राप्त कराई जाएगी। ये शिविर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा।
-- --
क्या है प्रक्रिया
बिना दावे वाले खातों में पड़ी धनराशि के लिए संबंधित खाताधारक को अपने साथ संबंधित दस्तावेज लाने होंगे, जो केवाईसी में जरूरी होते हैं। उनकी केवाईसी करने के बाद उनसे एक प्रार्थना पत्र भी लिया जाएगा। इसके साथ ही जो खाताधारक अब जीवित नहीं हैं, उनके वारिस से संबंधित दस्तावेज लेकर निस्तारण होगा।