{"_id":"6abd7967e2dd5d2ffa0abcbd","slug":"mainpuri-news-aparna-yadav-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-167793-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और आत्मविश्वास से युवतियां बनेंगी सशक्त: अपर्णा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और आत्मविश्वास से युवतियां बनेंगी सशक्त: अपर्णा यादव
विज्ञापन
फोटो 34 जिला युवती सम्मेलन में मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि अपर्णा यादव और मुख्य वक्ता पायल राय। सं
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को भांवत रोड स्थित एक निजी विद्यालय में अग्निशिखा जिला युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और युवतियों की भूमिका जैसे विषयों पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि युवतियां शिक्षा और आत्मविश्वास से सशक्त बनेंगी।
उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवतियों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवतियां परिवार के साथ समाज को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
मुख्य वक्ता विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजिका पायल राय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी शिक्षा है। एक बेटी के शिक्षित होने से केवल एक व्यक्ति शिक्षित नहीं होता, बल्कि पूरा परिवार शिक्षित होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने पंच परिवर्तन विषय पर युवतियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता त्रिपाठी, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच की सहसंयोजक श्रद्धा राठौर और विद्यालय की डायरेक्टर सुमन चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री आशिक शंखधर, विभाग प्रमुख प्रसून पांडेय, आरएसएस के जिला प्रचारक अभिनव, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अभिषेक पांडेय, प्रांत सह मंत्री आकाश चौहान, विभाग संयोजक निर्मल यादव, गौरव यादव, दिव्या, तनु, गौतमी, कनक, परी, दुर्गा, श्रृष्टि, मान्या, राधिका, वैष्णवी आदि मौजूद रहे।
-- --
शहर में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
संगोष्ठी के बाद छात्राओं, युवतियों और कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान लोगों में भी उत्साह नजर आया। शोभायात्रा के माध्यम से महिला शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया गया।