फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Murder Case News MP Dimple Yadav met the victim family after the mass murder

मैनुपरी नरसंहार: डिंपल यादव को घटना बताते हुए बिलख पड़ीं मां शारदा देवी; सांसद ने शिववीर के बच्चों को दुलारा

Tue, 27 Jun 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Jun 2023 10:10 AM IST
सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Mainpuri Murder Case News MP Dimple Yadav met the victim family after the mass murder
सांसद डिंपल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनुपरी के किशनी क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। उन्हें सांस ने ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतकों को भी श्रंद्घांजलि दी। साथ ही घायल डॉली के उपचार में मदद करने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नव विवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शिववीर के हमले में पत्नी डॉली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सोमवार को सांसद डिंपल यादव गोकुलपुर अरसारा पहुंचीं। उन्होंने गांव पहुंचकर मृतकों के पिता सुभाष और मां शारदा देवी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पिता सुभाष गुमसुम नजर आए तो वहीं मां बीच-बीच में रो पड़ती। सांसद ने उन्हें संबल देते हुए मदद का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने सभी छह मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घायल डॉली के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद शिववीर के अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को भी दुलारा। इसके बाद सांसद डिंपल यादव ने हविलिया चांदा पहुंचकर सुभाष के दामाद सौरभ को भी श्रद्धांजलि दी। यहां सौरभ की पत्नी प्रियंका को भी संबल दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।

कुरावली और नगला अतिराम में भी पहुंचीं सांसद
इससे पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कुरावली में 16 जून को सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजन से भी मुलाकात की। सांसद सोमवार को दोपहर बाद मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कन्हैया और दिलीप चक के शांति पाठ में पहुंचीं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

इससे पूर्व करहल के गांव नगला अतिराम में 19 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से भी सांसद ने मुलाकात की। गांव निवासी एक ही परिवार के कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजन से उनका हाल जाना। साथ ही सुरक्षा दिलाने के लिए आवा उठाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला महासचिव रामनरायन बाथम आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर न होने के चलते बढ़ रहीं घटनाएं : डिंपल
प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त होने चका है। इसके चलते लगातार आराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ये बातें सोमवार को गांव गोकुलपुर अरसारा पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

 

उन्होंने कहा कि शहर और गांवों में बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के हालात को बेहर खराब हैं। जनता की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। हर तरफ सरकार से लोग परेशान हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को दोहराते हुए कहा देश में आपातकाल जैसे हालात हैं। पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। वहीं राज्यसभी सांसद हरनाथ सिंह यादव द्वारा विपक्ष को चूहे की संज्ञा देने के सवाल पर सपा सांसद डिंपल यादव बचती नजर आईं।

 

घर-घर जाकर बताएं सपा की नीतियां
सपा सांसद किशनी स्थित सपा चेयरमैन रामवती यादव के आवास पर भी पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले वर्ष देश में लोकसभा चुनाव है। सपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है। इससे पूर्व चेयरमैन रामवती यादव और डैनी यादव,ने सांसद का स्वागत भी किया।

सपा प्रवक्ता परिजन से मिले

सोमवार को अभिनेता व सपा प्रवक्ता सतेंद्र यादव सुबह दस बजे परिजन से मिलने पहुंचे। हृदयविदारक घटना को लेकर सुभाष यादव को सांत्वना दी। सतेंद्र यादव ने कहा कि आजकल के युवाओं को ऐसे खतरनाक कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए कि परिवार पर क्या बीतेगी। घटना के इतने दिन बाद भी प्रदेश सरकार के किसी प्रतिनिधि के न पहुंचने पर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।

 

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

वहीं कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल भी सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेसी गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार में बचे सुभाष यादव और उनकी पत्नी शारदा देवी से बात की। शोक संवेदना जताते हुए उन्होंने परिजन को संबल दिया। प्रतिनिधि मंडल में विकास मिश्रा, सुरेंद्र राणा, संजय कुमार, उमेश राठौर, शिवकुमार सेठ मौजूद रहे।
 

मैनपुरी में छोटे दो भाइयों, नवविवाहिता और बहनोई समेत पांच की गला काटकर हत्या
मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर अरसारा में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। पिता ने रोका तो उनके हाथ में भी फरसा मार दिया। वह भी घायल हुए हैं। 

हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता ने कहा कि कर्ज न चुका पाने पर मानसिक रूप से परेशान था, इसीलिए हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्याकांड से गोकुलपुर गांव दहल गया। एडीजी और आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि जब तक घायलों को होश नहीं आ जाता तब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed