फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri MP Dimple Yadav said one country one election is deception with public

Loksabha Election: सांसद डिंपल यादव बोलीं- एक देश-एक चुनाव जनता के साथ छलावा, लोगों के मन में डाला जा रहा वहम

Sat, 16 Mar 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

Loksabha Election: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। इस मौके पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि चुनावी मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा पीओके के हिंदू-मुस्लिमों को अपना बता रही है। लोगों के मन में वहम डाला जा रहा है।

विज्ञापन
Mainpuri MP Dimple Yadav said one country one election is deception with public
मंच से बोलतीं सपा सांसद डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी को केवल उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही प्रत्याशी उतारने की याद आती है। उन्हें 24 घंटे पहले उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच रहना चाहिए। उनकी समस्याओं का समझना और उनके निदान के लिए लड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश को नई दिशा देगा। 

विज्ञापन


सांसद डिंपल यादव शनिवार को दिहुली और कोसमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं थीं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जनता खुद निर्णय करे कि वह क्या चाहती है? अगर महिलाएं सुरक्षा चाहती हैं, युवा रोजगार चाहते हैं, किसान एमएसपी चाहते हैं तो भाजपा को हटाना ही होगा। सपा ने विकास कराया है और आगे भी कराती रहेगी। 

विज्ञापन

केवल विकास की राजनीति करती है सपा

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पीओके में रहने वाले हिंदू और मुस्लिमों को अपना बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव में मुद्दों से भटकाने के लिए ये सब हो रहा है। लोगों के मन में वहम डाला जा रहा है। वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी उन्होंने कहा कि सपा उसी सूची में कहीं भी नजर नहीं आई। इससे ये साबित हो गया कि सपा ने केवल विकास की राजनीति की है। 

सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग की बात को दोहराते हुए सांसद ने कहा कि एजेंसियां सरकार के आगे नतमस्तक हैं। उन्होंने सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा भी किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

एक देश एक चुनाव भी छलावा

चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए जाने पर सांसद ने कहा कि एक देश एक चुनाव जनता के साथ छलावा है। भाजपा ने एक देश एक कर की बात कहते हुए जीएसटी लागू किया था, लेकिन इसके बाद भी ऐसा नहीं हो सका। वहीं छुट्टा गोवंश की समस्या भी उन्होंने याद दिलाई। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर भी सांसद ने सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed