फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri: Foundry Nagar Depot Bus Driven by Unauthorized Driver Probe Report Sent

UP Roadways: ड्यूटी किसी की बस चला रहा था कोई और...अचानक पहुंची टीम, तो हुआ ये खुलासा

Wed, 24 Sep 2025 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 08:09 AM IST
सार

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रर्वतन दल ने आगरा से फर्रुखाबाद की ओर जा रही बस को रुकवाया, तो पता चला कि जिस चालक की ड्यूटी थी, वो तो बस चला ही नहीं रहा है। 

विज्ञापन
Mainpuri: Foundry Nagar Depot Bus Driven by Unauthorized Driver Probe Report Sent
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।  - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।

विस्तार

मैनपुरी फाउंड्री नगर डिपो की बस यूपी78 केटी/3971 को चलाता हुआ दूसरा चालक मिला। क्षेत्रीय प्रर्वतन दल की टीम की जांच में यह खुलासा हुआ है। टीम में शामिल यातायात निरीक्षक ने रिपोर्ट आरएम इटावा को भेजी है। वहां से रिपोर्ट कार्रवाई के लिए फाउंड्री नगर डिपो के एआरएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को फाउंड्री नगर डिपो की बस संख्या यूपी78 केटी/3971 को आगरा से फर्रुखाबाद तक ले जाने के लिए प्रदीप कुमार को चालक की ड्यूटी दी गई थी। फर्रुखाबाद से आगरा जाते समय क्षेत्रीय प्रर्वतन दल की टीम द्वारा थाना दन्नाहार के सामने बस को चेक किया। बस को चेक करते समय टीम को पता चला कि बस पर चालक के रूप में प्रदीप कुमार की ड्यूटी थी। लेकिन बस को शैलेंद्र कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रर्वतन दल की टीम में शामिल यातायात निरीक्षक राजीव यादव के अनुसार शैलेंद्र ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात चालक प्रदीप कुमार ने निजी कारणों से बस ले जाने में असमर्थता जताते हुए शैलेंद्र से बस ले जाने का अनुरोध किया था। उसने मानवता के नाते बात मान ली थी। यातायात निरीक्षक ने बताया कि इसी आधार पर दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया था। इस संबंध में रिपोर्ट आरएम इटावा को भेजी है। आरएम कार्यालय से कार्रवाई के लिए फाउंड्री नगर डिपो के एआरएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed