हनीट्रैप: युवक ने रीसीव किया वीडियो कॉल तो बना लिया अश्लील वीडियो...फिर शुरू हुआ वसूली का खेल
मैनपुरी में एक युवक ने वीडियो कॉल रीसीव किया तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक के साथ वसूली का खेल शुरू हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। युवती ने वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद गैंग के लोगों ने डरा धमका कर 79 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
मामला करहल थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव का है। गांव निवासी दिनेशचंद्र ने बताया कि 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाली लड़की ने लोन कराने की बात कही। लेकिन दिनेश ने इंकार कर दिया। इसके कुछ समय बाद जब वह बाथरूम जा रहे थे। इसके बाद 21 अप्रैल को उसी लड़की का वीडियो कॉल आया।
यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
वीडियो को वायरल न करने के लिए एक नंबर पर बात करने को कहा
बताया कि उसने कॉल रिसीव किया तो लड़की उसमें अश्लील हरकत कर रही थी। फोन काटने के एक दिन बाद उसे एक कॉल आया। बताया कि वह साइबर इंस्पेक्टर बोल रहे हैं। उनके से कहा कि तुमने एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाई है। तुम्हारा वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की पर मर्डर का मुकदमा लगा हुआ है। उसे धमकाने के बाद जब मिन्नतें की तो वीडियो को रुकवाने के लिए एक नंबर दिया।
साइबर सेल कर रही मामले की जांच
बताया कि जब उसने नंबर पर कॉल किया तो कहा कि वीडियो 97 प्रतिशत वायरल हो चुका है। उसे कार्रवाई के लिए धमकाया। काफी कहने के बाद खाते में 15500 रुपये डलवा लिए। कुछ देर बाद दोबारा कॉल आई, कहा कि वीडियो डिलीट कर दिया है। लेकिन एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार 21 हजार रुपये खाते में डलवाए। इस तरह से डरा धमका कर उस से करीब 79200 रुपये खाते में डलवा लिए गए। उक्त मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी है।
यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर
अंजान वीडियो कॉल न करें रिसीव
हनीट्रेप का शिकार कई लोग लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इस तरह के मामले देश भर में सामने आ चुके हैं। इसमें सुंदर युवतियां तो पहले तो फोन कर मीठी मीठी बातें करतीं हैं। जब आप उनके जाल में फंस जाते हो। तब अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद गैंग के सदस्य तमाम तरह से कार्रवाई को लेकर धमकाते हुए ब्लैकमेल कर ठगी करते हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है। अंजान वीडियो कॉल रिसीव न करें। यदि करते हैं तो फ्रंट कैमरा को ऑफ कर दें। ताकि आपकी वीडियो सामने वाला न देख सके।