{"_id":"58a346054f1c1b564fd848bc","slug":"maata-pita-ka-poojan-kar-liya-aasheervaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा संघ ने राधारमन रोड स्थित आवासीय जीएस ग्लोबल एकेडमी में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने-अपने माता पिता के ललाट पर तिलक करके मिष्ठान खिलाकर परिक्रमा की। उसके बाद माता-पिता की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।
युवा सेवा संघ के सदस्य गौरव दुबे ने कहा कि बेटे-बेटियां माता-पिता में ईश्वरीय अंश देखें। यही है असली प्रेम दिवस न कि वैलेंटाइन डे। विदेशों में मां-बाप बेचारे सरकारी वृद्धाश्रमों में पड़े रहते हैं। आप चाहते हैं कि हमारे देश में भी मां-बाप वृद्धाश्रमों में पड़े रहे। 14 फरवरी को बच्चे मां-बाप का आदर करें। प्रबंधक कमलेश शाक्य ने कहा कि वैलेंटाइन डे जैसे डे को मनाकर विदेशों में लोग परेशान हो रहे हैं। वह गंदगी हमारे भारत में आए इससे पहले ही भारत की कन्याओं और किशोरों का कल्याण हो। ऐसा वातावरण बनाना चाहिए।
अर्जुन शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी माता-पिता का आदर करेंगे वे वैलेंटाइन डे मना कर अपना चरित्र भ्रष्ट नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कन्हैया ने भी विचार व्यक्त किए। मुकुल मिश्रा, ओमकार, राहुल, जीतू, जवाहरलाल, वेदप्रकाश, अजीत कुमार मिश्रा, संदीप, सुमित, अरविंद, मयंक, पूजा, शिल्पी, पिंकी आदि मौजूद रहे।