फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   maangen pooree na hone par rasoiyon ne dee aatmadaah kee chetaavanee

मांगें पूरी न होने पर रसोइयों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
 maangen pooree na hone par rasoiyon ne dee aatmadaah kee chetaavanee
ज्ञापन सौंपती रसोइयां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आठ सूत्रीय मांग करते हुए रसोइया कलक्ट्रेट पर धरर्ना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठी हैं। गुरुवार को रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए दीपावली न मनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार तक  मांगे पूरी नहीं हुई तो रविवार को आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है। संघ के आह्वान पर जिले की रसोइया तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रही हैं। रसोइयों ने कहा कि समय से मानदेय न मिलने पर कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा रसोइयों के बच्चों की संबंधित विद्यालयों में पढ़ने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। एमडीएम योजना को ठेकेदारी से रोका जाए। जिला सचिव मंजू देवी ने कहा कि कार्यरत रसोइयों को राजनीतिक विद्वेष से न हटाया जाए। रसोइया का मानदेय 10 हजार रुपया प्रतिमाह किया जाए। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कि मांग पूरी न होने पर 29 अक्तूबर को आत्मदाह करेंगे। साथ ही इस मौके पर जिला सचिव मंजू, सत्यवती, सुखदेवी, रूबी, रीता, मीनू, मुन्नी देवी, शकुंतला प्रभा, लीलावती, सावित्री, अनीता देवी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed