{"_id":"6a70e952d55211cf9705959c","slug":"long-train-waiting-lists-to-play-spoilsport-during-the-rakhi-festival-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-164079-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: राखी के त्योहार पर रोड़ा बनेगी ट्रेनों की लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: राखी के त्योहार पर रोड़ा बनेगी ट्रेनों की लंबी वेटिंग
Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में त्योहार पर गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रेल सफर मुश्किल से भरा हो सकता है। मैनपुरी से होकर गुजरने वाली नियमित कालिंदी एक्सप्रेस में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
मैनपुरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन टूंडला-फर्रुखाबाद, कासगंज-शिकोहाबाद और मैनपुरी-इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इसके अलावा प्रतिदिन कालिंदी एक्सप्रेस अप और डाउन का ठहराव है।
ट्रेन यात्रियों के लिए दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण साधन है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं, जिससे सामान्य दिनों में भी इसमें यात्रियों का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन
वहीं, प्रत्येक रविवार को कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच संचालित होने वाली ट्रेन भी मैनपुरी से होकर गुजरती है।
जिले से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली में रहकर कामकाज करते हैं। प्रयागराज से चलकर मैनपुरी होकर भिवानी के लिए जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में आरक्षण की स्थिति राहत देने वाली नहीं है।
अगर रक्षाबंधन से एक दो दिन पहले दिल्ली से मैनपुरी आने के लिए सीटों की स्थिति की बात की जाए तो ट्रेन में स्लीपर कोच में 70 से अधिक वेटिंग ने घर लौटने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। मैनपुरी से दिल्ली के लिए स्लीपर श्रेणी में करीब 52 वेटिंग है। वहीं, एसी थर्ड में 17 और एसी सेकेंड में आठ सीटों पर वेटिंग है।