फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lohia accommodation will be 680 characters

680 पात्रों को दिए जाएंगे लोहिया आवास

Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 27 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lohia accommodation will be 680 characters
नगर के आवास विकास काॅलोनी में खुले नाले से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। - फोटो : mirzapur
गांव स्तर पर विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिले में लोहिया गांव चयनित किए गए हैं। इन गांवों में विकास कार्य कराने के साथ ही पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। हर गांव में बुनियादी सुविधाएं ग्रामीणों को मिल सकें इसके लिए शासन की वरीयता में लोहिया गांव हैं।
विज्ञापन

समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए जिले में 24 लोहिया गांव चयनित किए गए हैं। इन गांवों को विकास कार्यों से आच्छादित किया जाएगा। विकास खंड मैनपुरी में धारऊ, कुरावली में जमलापुर, रजापुर, फतेहजंगपुर, किचौरा, देवकली, घिरोर में पचावर, तालिबपुर, जागीर में ओेंग, मेरापुर खिदरपुर, सुल्तानगंज में उद्यमपुर नरैनी, बेवर में फतेहपुर गनी, गढ़िया छिनकौरा, पुरैया, छबीलेपुर, जगतपुर, करहल में डुडवा, साहबरामपुर बघेरा, पशूपुर, बरनाहल में बनिगांव, खेड़ा महान, प्रहलादपुर, किशनी में ऊंचा इस्लामाबाद, बघौनी को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

इन गांवों में विकास कार्यों के साथ ही 680 पात्रों को लोहिया आवास दिए जाएंगे। विधायकों द्वारा लोहिया आवास आवंटन के लिए दी गई 61 लाभार्थियों की सूची पर तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति के सत्यापन के बाद आवास आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि लोहिया गांव में वरीयता के आधार पर ही विकास कार्य कराए जाएंगे। आवास आवंटन भी वरीयता से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed