{"_id":"57bd952e4f1c1b7420d4edb2","slug":"lekpalon-continue-work-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व निरीक्षक पदनाम दिए जाने की मांग को लेकर जिले के लेखपालों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शन के बाद राजस्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया।
लेखपाल संघ के प्रदेशीय आह्वान पर आंदोलन के तीसरे चरण के दूसरे दिन बुधवार को भी जिले के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष महेश चंद्र यादव ने बताया कि लेखपाल का पदनाम राजस्व निरीक्षक किए जाने, लेखपाल संवर्ग का कैडर जिलास्तरीय करके स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, लैपटॉप दिए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिए जाने की मांगों को लेकर लेखपाल संघ का यह आंदोलन चल रहा है। मांगे पूरी होने तक संघ का यह आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर सचिव आदित्य कुमार दीक्षित, महेश सिंह तोमर, अमर सिंह यादव, केपी सिंह चौहान, दयाराम शाक्य, जालिम सिंह यादव, शमशेर सिंह चौहान, ब्रजेश सिंह राठौर, नरेश चंद्र यादव, प्रदीप सक्सेना, रक्षपाल सिंह यादव, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।