फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lekhpal forcibly removed drain from field of two brothers In Mainpuri

Mainpuri News: लेखपाल की दंबगई, खेत से जबरन निकाल दिया नाला; तहसीलदार से आख्या तलब

Mon, 05 Aug 2024 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

मैनपुरी में लेखपाल की दंबगई सामने आई है। उसने सगे भाइयों के खेत से जबरन नाला निकाल दिया। शिकायत पर तहसीलदार से आख्या तलब की गई है। 

विज्ञापन
Lekhpal forcibly removed drain from field of two brothers In Mainpuri
खेत। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में क्षेत्रीय लेखपाल ने दो सगे भाइयों के खेत से जबरन नाला निकाल दिया है। तहसील में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। प्राधिकरण के सचिव ने तहसीलदार किशनी से इस संबंध में विस्तृत और स्पष्ट आख्या मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


मामला किशनी तहसील क्षेत्र के खिरिया अरसारा गांव का है। गांव निवासी जगदीश जाटव और उसके भाई रामजी लाल का एक शामिल खेत हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल साबिर हुसैन ने अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरन उनके खेत से होकर निकाल दिया है। राजस्व अभिलेखों में इस जगह पर कोई भी नाला अंकित नहीं है। 

विज्ञापन

उसने तहसील में लेखपाल की शिकायत की तो तहसीलदार और एसडीएम ने शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर सुनवाई तक नहीं की है। पीड़ितों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि खेत से नाला निकाले जाने से उनके खेत में खड़ी फसल भी नष्ट हो गई है। 

उसने नाला बंद कराने और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने तहसीलदार किशनी से इस संबंध में विस्तृत और स्पष्ट आख्या मांगी है। शिकायत की अगली सुनवाई 16 अगस्त को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed