फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lakshy ka 14 pratishat hee dhaan khareeda

लक्ष्य का 14 प्रतिशत ही धान खरीदा

Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
lakshy ka 14 pratishat hee dhaan khareeda
धान की खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में निर्धारित लक्ष्य का अभी तक केवल 14 प्रतिशत ही धान खरीदा गया है। जबकि एफसीआई और पीसीएफ की खरीद अभी तक शून्य है। ज्यादातर किसान मंडी में धान बेचने को वरीयता दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को इस बार 34000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है, जिसमें 20000 क्विंटल खाद्य विभाग, 10000 क्विंटल पीसीएफ, चार हजार क्विंटल धान की खरीद एफसीआई को करनी है। खाद्य विभाग ने ही अभी तक केवल 5300 क्विंटल धान की खरीद की है। जबकि एफसीआई और पीसीएफ की खरीद अभी तक शून्य ही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर का कहना है एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने का लक्ष्य तय होता है। 31 जनवरी तक खरीद पूरी करनी होती है। अक्तूबर और नवंबर माह में धान बेचने के लिए किसान आते ही नहीं हैं। एक दिसंबर से ही खरीद शुरू हो पाती है। वह भी सरकारी केंद्रों पर केवल मोटा धान ही खरीदा जाता है। जिले में अधिकांश किसान पतले चावल की ही पैदावार करते हैं।
विज्ञापन


किसान सरजू दयाल मिश्रा का कहना है कि लागत के अनुरूप उपज का मूल्य सही मिलने के कारण ही किसान अब मोटे धान की बजाए पतले धान की पैदावार अधिक करते हैं। इस धान की मंडी में अच्छी कीमत मिल जाती है। सरकारी एजेंसी पर धान बेचने पर निर्धारित मूल्य ही मिलता है। जबकि मंडी में ज्यादा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी वोट सिंह यादव का कहना है किसान को धान की क्वालिटी के हिसाब से भुगतान किया जाता है। सरकारी एजेंसी पर जहां 1470 रुपया प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाता है वहीं मंडी में 2200 से 2300 रुपया प्रति क्विंटल तक की दर से खरीद होती है। किसान को नकद भुगतान भी किया जाता है।


सरकारी एजेंसियों पर धान की खरीद बहुत कम हुई है। दो एजेंसियों की खरीद अभी तक शून्य है। सभी एजेंसियों को 31 जनवरी तक खरीद की लक्ष्य पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद पूरी नहीं होने पर एजेंसियों के खिलाफ लिखा जाएगा।
-चंद्रपाल सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed