फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lainamain kee maut par hangaama, chaar ghante mauke par pada rakha raha shav

लाइनमैन की मौत पर हंगामा, चार घंटे मौके पर पड़ा रखा रहा शव

Tue, 18 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
lainamain kee maut par hangaama, chaar ghante mauke par pada rakha raha shav
विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संविदा कर्मचारी लाइनमैन की मौत की खबर पर पहुंचे परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। जेई और एफएसओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर एसपी देहात ने मामले को शांत किया।  
विज्ञापन


मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी (35) पुत्र राम सिंह कुशवाहा विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी होने के साथ ही लाइनमैन के पद पर काम करता था। उसकी तैनाती सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सेमरा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर थी। सुबह करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार को शट डाउन लेकर ठीक करने के लिए गया था। तार को ठीक कर रहा था, तभी विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई चालू कर दी गई। इससे वीरेंद्र को करंट लगा। पोल से गिरकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने जेई और एफएसओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिवारीजनों का कहना था कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा वह शव नहीं उठने देंगे। मामला बढ़ता देख नगला खंगर, नसीरपुर थाने के फोर्स के साथ एसपी देहात विकास वैद्य भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच करीब चार घंटे तक शव मौके पर ही रखा रहा। वहीं लोगों का आक्रोश देख विद्युत कर्मचारी और जेई विद्युत सब स्टेशन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वीरेंद्र अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्र विशाल और चार वर्षीय पुत्र कृष्णा के साथ पत्नी सुनीता को छोड़ गया है। वीरेंद्र का बड़ा भाई भी दिहुली विद्युत सब स्टेशन पर ठेका कर्मचारी के पद पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed