{"_id":"5877c0e94f1c1be165bab2dd","slug":"khandi-cut-50-acres-of-crops-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खंदी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेवर क्षेत्र में जोगा के पास रजबहा में बुधवार रात को खंदी लगने से किसानों की 50 बीघा फसल जलमगभन हो गई। सुबह किसानों ने अधिकारियों को सूचना दी। सुनवाई नहीं होने पर आक्रोशित किसानों ने शाम को जीटी रोड पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था और अधिकारी व पुलिस किसानों को समझाने में लगी थी।
बेवर क्षेत्र के ग्राम जोगा, महमुदिया, बंजरिया, पुरैया आदि से होकर निकले रजबहा में बुधवार को जोगा के निकट खंदी लगने से किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं और आलू की फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना देकर पूरे दिन खंदी को बंद करने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से खंदी बंद नही हो सकी। पानी का बहाव ज्यादा तेज होने से खंदी बड़ी और हो गई है। मौके पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीण तथा किसान गुरुवार की शाम पांच बजे जोगा मोड़ जीटी रोड पर एकत्रित हो गए। किसानों ने जीटी रोड पर लकड़ी आदि डालकर सड़क पर जाम लगा दिया। जीटी रोड पर जाम लगाए जाने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस किसानों को समझाने तथा जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही थी लेकिन ग्रामीण खंदी को रात में ही बंद कराने की मांग पर अड़े थे।
किसानों का कहना था कि रात में खंदी कटे रहने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने का खतरा बना हुआ है।