{"_id":"585824904f1c1bd663e39490","slug":"kaish-nahin-milane-par-khaatedaaron-ne-lagaaya-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिलने पर खातेदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिलने पर खातेदारों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कई एटीएम में नो कैश के बोर्ड लटके रहे। करहल में कैश नहीं मिलने पर खातेदारों ने इटावा मैनपुरी रोड दो घंटे तक जाम कर दिया। प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
पोस्ट आफिस में तो कई दिनों से कैश के लिए मारामारी मची है। एटीएम की हालत और भी खराब है। अधिकांश एटीएम तो शो पीस ही बने हुए हैं। सोमवार को भी एटीएम के बाहर कतार लगी रही। करहल में
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में कैश नहीं बांटे जाने से आक्रोशित खातेदारों ने इटावा-मैनपुरी रोड पर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा।
कैश की उम्मीद में सुबह से ही बैंक पर खातेदारों की कतार लग गई। बैंक खुलने पर जब वहां कैश बांटे जाने की जगह नो कैश का नोटिस लगा दिया तो लोग भड़क उठे। उनकी बैंक मैनेजर से बहस हुई। आक्रोशित खातेदारों ने इटावा मैनपुरी रोड पर जाम लगा दिया। प्रधानमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लगभग ढाई घंटे तक चले जाम को वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि नोटबंदी से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।