{"_id":"585821f04f1c1bea7fe3923d","slug":"jile-ko-108-yojanaon-kee-milee-saugaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 108 योजनाओं की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 108 योजनाओं की मिली सौगात
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मिले लैपटॉप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद तेज प्रताप सिंह ने सोमवार को जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 86 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त सांसद ने 62 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित 22 कार्यों का शुभारंभ भी किया। वहीं वर्ष 2015-16 में उत्तीर्ण हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1675 होनहार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, 250 श्रमिकों को साइकिल, समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के 10 लाभार्भियों को कार्ड वितरित किए। जबकि पशुओं के बीमार होने की दशा में उनका इलाज कराने के लिए तीन पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नव निर्मित तहसील किशनी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया साथ ही नवसृजित तहसील कुरावली का भी शुभारंभ किया।
सांसद ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर क्षेत्र में संतुलन बनाने का कार्य किया है, प्रदेश के होनहार छात्र-छात्राआें को एक तरफ लैपटॉप उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर तकनीक के साथ शिक्षा प्रदान कराने का कार्य किया। वहीं बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कन्या विद्याधन से लाभांवित कराया। प्रदेश के विकास के लिए दो मुख्य शहराें को जोड़ने वाले 362 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया। देश की सबसे बड़ी ’समाजवादी पेंशन योजना, लागू की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जो भी कल्याणाकारी योजनाएं लागू हुईं वह बेमिसाल हैं।
विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ जनपद के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं छह माह बाद इसी मंच से स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि आज जनपद प्रदेश के अनेक शहरों से सुंदर लगता है। विधायक भोगांव आलोक शाक्य ने कहा कि जनपद के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव भेजे सभी स्वीकृत हुए समाजवादी पार्टी की सरकार में जनपद का जितना विकास पांच वर्षों में हुआ उतना कभी नहीं हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि जो भी लोकार्पण हुए हैं उनसे जनता को सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, पीसीएफ के चेयरमैन अनुजेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग दीप सिंह पाल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
किशनी विधानसभा क्षेत्र में मेहरबान रही सरकार
मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में 29 करोड़ की लागत से 15, विधानसभा क्षेत्र करहल में 25 करोड़ 41 लाख की लागत से 30, विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 22 करोड़ 21 लाख की लागत से 23 एवं विधानसभा क्षेत्र किशनी में 49 करोड़ 71 लाख की लागत से 18 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है।