{"_id":"57545f3a4f1c1bbf4810a473","slug":"jigna-village-spread-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जीगना में फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जीगना में फैला डायरिया
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
डायरिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जीगना में डायरिया फैला है। इसके चलते घर-घर रोगियों की चारपाई बिछी है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से रोगी झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।
कस्बा ज्योति से दो किलोमीटर दूर गांव जीगना में डायरिया फैलने से घर-घर चारपाई बिछी है। ग्रामीण झोलाछाप से इलाज कराने के मजबूर हैं। गांव निवासी लज्जाराम का पूरा परिवार डायरिया की चपेट में आ गया है। इसमें चमेली देवी (70), गुड्डी देवी (40), भूपेंद्र कुमार (20), अवनीश कुमार (17), शिवानी (11), शिवम कुमार (आठ), रितिक (पांच), पुष्पा देवी (46) शामिल हैं। वहीं अन्य घरों में श्रीदेवी (40), लल्लू शर्मा (20), अतर सिंह (35), रामकुमार (45), नत्थूलाल (70) डायरिया की चपेट में हैं।
ग्रामीण प्रेमपाल शर्मा, अवधेश कुमार, सुदेश कुमार, ब्रजमोहन, पप्पू, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, लोकेंद्र कुमार आदि ने सीएमओ से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने को कहा है। ताकि शीघ्र ही डायरिया पर अंकुश लग सके। वहीं सीएमओ डाक्टर केके शर्मा का कहना उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह टीम भेजकर उपचार करवाएंगे। यदि हालत सीरियस होगी तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।