फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Innocent died after falling into hot milk vessel in Mainpuri

Mainpuri: खेलते-खेलते गर्म दूध के भगोने में गिरा डेढ़ वर्षीय मासूम, झुलसकर दर्दनाक मौत

Sat, 29 Apr 2023 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 06:37 PM IST
सार

मैनपुरी में मासूम बच्चा तख्त पर बैठा खेल रहा था। तख्त के नीचे गर्म दूध का भगोना रखा था। खेलते-खेलते अचानक वह भगोने में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Innocent died after falling into hot milk vessel in Mainpuri
सारस्वत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलते-खेलते एक मासूम गर्म दूध के भगोने में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन

भगोने में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया

मामला भोगांव थाना क्षेत्र के दलपतिपुर गांव का है। गांव निवासी कर्णवीर यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र सारस्वत बृहस्पतिवार की शाम घर के बरामदे में पड़े तख्त में बैठा खेल रहा था। तख्त के नीचे ही गर्म दूध का भगोना रखा हुआ था। परिजन अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच मासूम गर्म दूध के भगोने में जा गिरा। गर्म दूध में गिरने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन आ गए। 

विज्ञापन

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चे की हालत देख परिजन की चीख निकल गई। वह आनन-फानन बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता व अन्य परिजन बेसुध हो गए। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed