फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   India will become the world master the power of spirituality

आध्यात्म की शक्ति से भारत बनेगा विश्व गुरु

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
India will become the world master the power of spirituality
सद्भावना सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आज समाज को बदलने के लिए हमें पेड़ों को बदलने की जरूरत नहीं है। आकाश, धरती, अगिभन, जल, वायु भी बदलने की जरूरत नहीं है। जरूरत है मानव के मन और विचारों को बदलने की। मानव का मन और विचार आध्यात्मिक ज्ञान से ही बदले जा सकते हैं। यह कहना है कि पूर्व सांसद तथा धर्मगुरु सतपाल महाराज का।
विज्ञापन

शनिवार को आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज करहल रोड पर दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के पहले दिन प्रवचन करते हुए उन्हाेंने कहा कि आध्यात्म को जानकर जब हम बदलेंगे तभी हजारों परिवार, गांव शहर, देश और विश्व भी बदलेगा। आध्यात्म और सद्भावना की शक्ति से भारत पहले ही संसार का सिरमौर था। आध्यात्म की शक्ति से विश्व गुरु बन सकता है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आध्यात्म और सद्भावना की ज्योति जलाएं तभी समाज में व्याप्त अज्ञानता और दुर्भावना को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महापुरुष व्यक्ति को कायर नहीं महावीर बनाते हैं। जरूरत है उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की। महापुरुषों के संदेश और शिक्षाओं को भुलाने से ही समाज में चारों ओर आतंकवाद, हिंसा, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और उग्रवाद बढ़ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed