{"_id":"571517b64f1c1b354f8b4673","slug":"increasing-the-number-of-patients-suffering-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित रोगियों की बढ़ रही संख्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के चलते डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सोमवार को डायरिया से पीड़ित होने पर 19 रोगी पहुंचे। इनमें से चार की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर इलाज शुरू किया। वहीं 13 को प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया।
सोमवार को जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की लंबी लाइन लगी नजर आई। डायरिया और पेट दर्द से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से नगर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी प्रीती, महमूद नगर निवासी जयदेवी, भोगांव निवासी अभिषेक, गांव उझैया फकीरपुर निवासी को शांतिदेवी को आपातकालीन कक्ष में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं 13 रोगियों को इंजेक्शन आदि प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी और दूषित खानपान से डायरिया की शिकायत हो जाती है। यदि समय से सही उपचार न मिले तो यह जानलेवा साबित हो जाता है। वहीं डायरिया के दौरान डाक्टर से ही परामर्श लेना चाहिए।