फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   In the second phase, the prescription filled in 1341

दूसरे चरण में 1341 ने भरे पर्चे

Sat, 03 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 03 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the second phase, the prescription filled in 1341
किशनी/बेवर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूर्ण हो गई। किशनी में कुल 609 और बेवर में 732 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

किशनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को प्रत्याशियों ने तहसील सभागार में पहुंच कर नामांकन फार्म जमा कराए। सुबह से ही तहसील में लोगों की भीड़ आना शुरू हो गई। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चली। शाम तक कुल 469 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार कुल दोनों दिनों क्षेत्र पंचायत की कुल 97 सीटों के लिए कुल 609 नामांकन हुए।
विज्ञापन

नामांकन के समय कई प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊंचा इस्लामाबाद वार्ड -6 निवासी सरोज पत्नी सुघरसिंह को जो मतदाता सूची ब्लॉक कार्यालय से उपलब्ध कराई गई उसमें क्रमांक संख्या 887 दर्शाई गई है। जब वह नामांकन करने पहुंची तो उन्हें यह कह कर लौटा दिया कि आपका क्रमांक नंबर हमारी सूची से भिन्न है। इसके बाद वह रिटर्निंग अधिकारी से मिलने गई तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यही हाल भवानीगड़ निवासी इजलेस पत्नी दिनेश के साथ हुआ। उनके मतदाता कार्ड तथा आधार कार्ड में उनका नाम इजलेश अंकित है, जबकि ब्लॉक से उपलब्ध कराई गई सूची में उनका नाम इतकेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेवर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामाकंन को लेकर भीड़ रही। शनिवार को 355 लोगों ने नामांकन किया। इस प्रकार दोनों दिनों में ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की 106 सीटों के लिए कुल 732 लोगों ने नामांकन किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी महेश प्रकाश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तेजपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी संजय वर्मा, सहायक खंड विकास अधिकारी रामसनेहीलाल मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी राजकुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच रविवार से शुरू हो जाएगी।


जिला पंचायत के लिए हुए नामांकन
मैनपुरी। दूसरे चरण में बेवर और किशनी ब्लाक की आठ सीटों के लिए जिला पंचायत के कुल 205 नामांकन पत्र जमा किए गए। इनमें से 91 शनिवार को जमा हुए। शुक्रवार को 114 लोगों ने आठ सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed